फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक नवंबर को कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, अजय कुमार ने वोट कटने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली निकाली जाएगी। इसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए अलग-अलग राज्यों के आंकड़े भी बताए। अजय कुमार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ 14 लाख, मध्य प्रदेश में 34 लाख, ओडिशा में 20 लाख और उत्तराखंड में 8.02 लाख वोट एसआईआर के तहत काट दिए गए हैं। उन्होंने इन आंकड़ों के आधार पर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित रैली में मतदाता सूची से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें