कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने प्रेस वार्ता में आईटी पार्क में करीब 4000 करोड़ की सरकारी भूमि आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि जमीन आवंटन के मामले में उन्होंने 2 साल पहले आईटी पार्क में जमीन आवंटन से संबंधित पत्रावली आरटीआई के तहत मांगी थी। आज तक उनको यह पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई। कभी सिडकुल के अधिकारी पत्रावली गायब होने की बात कहते हैं, और जब मुख्य सूचना आयुक्त पत्रावली गायब होनेबके माले की एफआईआर दर्ज करने के आदेश देते हैं तो अगली तारीख पर गुम पत्रावली मिल जाने की बात कही जाती है लेकिन पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई जाती। उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।