रानीपोखरी के इठारना में चलती कार में लगी आग। लोगों ने बाहर कूदकर बचाई अपनी जान। कार में दो लोग शुभम चौहान निवासी लिस्ट्राबाद, रानीपोखरी और नितिन निवासी दोनाली रानीपोखरी देहरादून सवार थे। कार को शुभम चला रहे थे। कार सवारों ने पुलिस को बताया कि वो शाम करीब साढ़े चार बजे रानीपोखरी से इठारना की तरफ जा रहे थे। बीच रास्ते में कार में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। जिसके बाद धधकती कार की आग को बुझाया गया। रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। जिसे लालतप्पड़ फायर बिग्रेड की मदद से बुझाया गया है। कार पूरी तरह जल चुकी है। जबकि कार सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।