फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में फ्रूट एजेंसी के स्वामी का नकदी से भरा बैग चोरी

ऋषिकेश में हरिद्वार राजमार्ग स्थित कोयलघाटी के समीप कृषि उत्पादन मंडी समिति के सागर फ्रूट एजेंसी सी 35 के बाहर गल्ले में रखा पैसों से भरा बैग चोर ले उड़े। बैग चोरी की पूरी वारदात एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एजेंसी स्वामी ने कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के दुकान स्वामी अंबिका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनकी मंडी में फ्रूट एजेंसी है। सोमवार सुबह वह हर रोज की तरह मंड़ी में फ्रूट के क्रय विक्रय में व्यस्त हो गए। सुबह करीब 8:15 बजे दो अज्ञात युवक सामान की आड़ में उनकी दुकान के आसपास घूमने लगे। कार्यों की व्यस्तता के चलते वे भी अपने काम में व्यस्त रहे। अज्ञात दो युवकों ने करीब पांच से छह मिनट तक दुकान में रैकी किया। जैसे ही सबकी नजर पैसे के बैग से हटी वैसे ही उनमें से एक अज्ञात युवक ने बैग को वहां से उठाकर भाग गया। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 50 हजार की धनराशि थी। जब बैग गायब हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा, कैमरे में देखते हुए उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें