विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रो. गीता जैन ने कहा कि 14 जून को WHO द्वारा घोषित विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है, जो उन सभी लोगों को समर्पित है, जो निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।