डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनकी आवाज और सुरों ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चौहान की प्रस्तुतियों पर युवा जमकर झूमे और तालियों की गूंज से माहौल जीवंत हो उठा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता और उत्साह की अनोखी झलक देखने को मिली।