प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना में विभागीय अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से अवैध वसूली की जा रही है। सेमवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।