फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से आई शिक्षकों की टीम, पीएम श्री विद्यालय का भ्रमण कर लौटी

जौलीग्रांट। गुजरात के सूरत से आई हुई शिक्षकों की एक 22 सदस्यीय टीम द्वारा पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट में भ्रमण कार्यक्रम किया गया। जिसमें सूरत से आए हुए शिक्षकों ने पीएम श्री विद्यालय में यहां के शिक्षा के मॉडल को देखा। शिक्षकों ने भ्रमण के दौरान कहा कि उत्तराखंड के पीएम श्री विद्यालयों में काफी अच्छा पठन-पाठन कराया जा रहा है। वहीं इन स्कूलों में जो सुविधाएं जुटाई गई हैं वो किसी प्राइवेट विद्यालय से कम नहीं हैं। शिक्षकों ने कहा कि उनके यहा भी पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षा के सुधार के लिए काफी अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी अच्छी बातें उन्होंने यहां आकर सीखी हैं। उनको वह अपने शहर जाकर स्कूलों में लागू करेंगे। इस दौरान सूरत के शिक्षकों को स्थानीय व्यंजन अरसे, पकोड़े और अन्य व्यंजन भरोसे गए। जिनका स्वाद चखकर शिक्षक काफी खुश दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें