फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: टोल प्लाजा पर फिर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर हंगामा, देखें वीडियो...

Tue, 29 Sep 2020 04:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

लोगों ने Bhagwanpur के निकट Toll Plaza पर Tax वसूली का विरोध करते हुए मंगलवार को भी Protest किया। लोग धरना देकर बैठ गए। विधायक ममता राकेश ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया था।

टोल प्लाजा पर सोमवार को शुल्क वसूली शुरू होते ही बस और ट्रक संचालकों ने विरोध कर दिया था। इस दौरान उन्होंने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वाहन संचालकों का कहना था कि स्थानीय वाहनों पर शुल्क से छूट होनी चाहिए। साथ ही टोल पर शुल्क वसूली के लिए स्थानीय लोगों को ही बतौर कर्मचारी नियुक्त करना चाहिए।

वाहन संचालकों ने कई अन्य मांगें भी रखीं। इस दौरान टोल प्लाजा के मैनेजर ने वार्ता कर सभी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराने का भरोसा दिया। करीब ढाई घंटे बाद शुल्क वसूली का काम शुरू हो सका। 

गौरतलब है कि दिल्ली देहरादून हाईवे के फोरलेन का काम काफी हद तक पूरा होने के बाद टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया था। इस दौरान कांग्रेस विधायक ममता राकेश व भाजपा नेता सुबोध राकेश समेत कई लोगों ने काम अधूरा होने के बावजूद टोल प्लाजा शुरू करने का विरोध किया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें