शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए लगातार कई टीमे देहरादून के मैक्स अस्पताल में जा रही हैं ऐसे में उनसे मिलने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर भी पहुंचे...दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना. इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पंत के परिवार से बात की थी और हर तरह की मदद की बात कही थी। पीएम मोदी भी पंत के परिवार से बात कर चुके हैं। तो वहीं ऋषभ पंत से मिलने के लिए DDCA की टीम पहुंची और ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाया जा सकता है, दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएसन के अध्यक्ष श्याम शर्मा का कहना है कि जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट भी किया जा सकेगा...हालांकि, पंत की हालत खतरे से बाहर है