भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। कीवी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया को खिताबी मुकाबला अपने नाम करने के लिए 252 रन बनाने होंगे। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। जबकि कीवी टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो डेरियल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली।