मथुरा में जयपुर-बरेली हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राया की ओर से नेशनल हाईवे की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा केमिकल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर महावन तहसील के मनोहरपुर गांव के समीप पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां और रिफाइनरी की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग इतनी विकराल थी कि टैंकर का एक टैंक फट गया। आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे एफएसओ किशन सिंह और फायरमैन शकीरा झुलस गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।