फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: वोट चोरी के विरोध में सपा की साइकिल रैली पर रोक, कई नेता-कार्यकर्ताओं को रोका

वोट चोरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साइकिल रैली निकालने की कोशिश की, लेकिन ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इसे रोक दिया। सपा नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए वे साइकिल यात्रा कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने बताया कि सपा नेता बिना अनुमति रैली निकालना चाहते थे। जिसकी कोई पूर्व सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका गया। वहीं सपाइयों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें