फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: भाजपा नेत्री जूही तिवारी और प्रवीण पुजारी का लकड़ी तस्करी सिंडिकेट बेनकाब

अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Updated Wed, 27 May 2026 07:37 PM IST

कोंडागांव में भाजपा कन्या शक्ति की जिला संयोजिका ज्योति उर्फ जूही तिवारी और उनकी सहयोगी प्रवीण पुजारी के अवैध लकड़ी तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश हो गया है। वन विभाग के सरकारी दस्तावेजों के बाद अब पीड़ित वाहन मालिक उत्तम कुमार नेवरा ने कैमरे के सामने रोते हुए पूरा सच उजागर कर दिया है।

बड़े राजपुर निवासी उत्तम कुमार नेवरा ने बताया कि 12 अप्रैल को जूही तिवारी ने उन्हें फोन कर कहा कि सिंगारपुरी में कटी हुई लकड़ी रखी है और कागज पूरा ओके है। इस झांसे में आकर उन्होंने अपने ड्राइवर को टाटा 1109 (CG-04-JD-1668) लेकर भेज दिया। जैसे ही आधी गाड़ी लकड़ी लोड हुई, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर ली। उस वक्त जूही तिवारी ने ड्राइवर को फोन पर निर्देश दिया कि गाड़ी तुरंत भगाओ — लेकिन वैध कागजात न होने के कारण टीम ने गाड़ी मौके पर ही जब्त कर ली।

गाड़ी पकड़े जाने के बाद जूही तिवारी के साथ प्रवीण पुजारी भी सक्रिय हो गया। पुजारी ने पीड़ित को केशकाल फॉरेस्ट डिवीजन ऑफिस भेजा और पैसा डलवा देंगे का झूठा आश्वासन दिया। लेकिन न पैसा आया, न गाड़ी छूटी — और अब दोनों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। उत्तम ने रोते हुए कहा, गाड़ी ही मेरी एकमात्र आजीविका है और मैं बर्बाद हो रहा हूँ।
उल्लेखनीय है कि इसी सिंडिकेट ने पत्रकार दुर्गानाथ देवांगन को फंसाने के लिए उनके फोन-पे पर बिना किसी सहमति के ₹2500 एकतरफा ट्रांसफर कर आपराधिक षड्यंत्र रचा था।

कोंडागांव के पत्रकारों और नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जूही तिवारी और प्रवीण पुजारी के विरुद्ध धोखाधड़ी, अवैध वन संपदा परिवहन, साक्ष्य नष्ट करने तथा पत्रकारों के खिलाफ साजिश रचने की गंभीर धाराओं में तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें