फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: चरित्र शंका में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, कंबल से ढंककर बच्चे का दम घोंटा, हिरासत में आरोपी

Fri, 16 Jan 2026 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम बकावा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस हृदय विदारक घटना में एक महिला और उसके छह माह के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर रोते बच्चे का मुंह कंबल से ढंक दिया, जिसके कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को बेड़िया थाने को सूचना मिली कि बकावा गांव में एक बाड़े में बनी टपरी के अंदर एक महिला और बच्चा मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत मारपीट के चलते हुई। वहीं बच्चे की स्थिति को देखकर दम घुटने की आशंका जताई गई।

ये भी पढ़ें: Guna News: गुना में हाईवे पर नीलगाय ने कार पर लगाई छलांग, मां की गोद में मासूम बच्ची की मौत

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविंद्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल और एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। मौके पर एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतका के पति सुनील सोलंकी से भी बयान लिए। पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधियां संदेहास्पद पाई गईं। मनोवैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि चरित्र शंका के चलते उसने पत्नी को डंडे से मारा और पेट पर लात मारी, जिससे वह मर गई। बच्चे के रोने पर उसने उसका मुंह कंबल से ढंक दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी सुनील पिता रायसिंग सोलंकी, निवासी पेमगढ़ थाना उदयनगर जिला देवास, हाल मुकाम बकावा को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें