फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Sat, 20 Jun 2026 07:51 PM IST

राजनांदगांव शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में यूपीएससी 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें आठ यूपीएससी चयनित अभ्यर्थियों ने यूपीएससी पढ़ने वाले और तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए विभिन्न जानकारियां दी गई,कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ डर और अन्य विषयों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की।

मार्गदर्शन कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल और कॉलेज के बच्चों की भविष्य के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 2025 यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा उनसे मार्गदर्शन दिया गया,यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों के अनुभव और मार्गदर्शन आज बच्चों को दिए गए,नीट परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा की परीक्षा बढ़िया साफ सुथरी हो जाए जिससे पूरे देश में नए वातावरण बने यह बहुत महत्वपूर्ण परीक्षा होता है पूरे देश के लोगों की निगाह इस पर रहती है बच्चों का भविष्य बनता हैं।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उन्होंने कहा बहुत दिन से नहीं आए थे मजा नहीं आ रहा था आप लोगों को विषय नहीं मिल रहा था,जहां-जहां राहुल जी जाते हैं बंटाधार होता है कोई नया बात तो है नहीं,छत्तीसगढ़ के पीडीएस को देखने के लिए महाराष्ट्र की टीम आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ही नहीं 11 राज्य के सेक्रेटरी और अधिकारी छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम को देखने आ चुके हैं और क्रियान्वयन अपने राज्यों में कर रहे हैं यह देश का एक मॉडल हैं।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें