पंजाब के लुधियाना स्थित सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां के जच्चा-बच्चा अस्पताल के वार्ड से एक महिला चार दिन पहले जन्मे बच्चे को चोरी कर फरार हो गई। बच्चा चोरी करने आई महिला सुबह करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल के वार्ड में घुसी।