फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: पुलिस नक्सली मुठभेड़ अभी भी जारी, जवानों की सुरक्षा में फोर्स तैनात

Wed, 11 Mar 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

बस्तर में एक ओर जहां नक्सलियों की एक बड़ी टीम ने बुधवार को डीजीपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, वही दूसरी ओर नक्सली व पुलिस के बीच कांकेर व नारायणपुर के सीमा पर मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में रुक रुक कर गोलियां चलती रही, लेकिन अब तक पूरी जानकारी पुलिस के पास नही आ सकी है। बता दें कि कांकेर व नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में नक्सलियो की मौजूदगी की जानकारी पुलिस टीम को लगी, जहाँ एक टीम बनाकर नक्सलियों के ठिकानों पर भेजा गया, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जहाँ बुधवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई, चूंकि अभियान देर रात तक जारी होने के कारण पूरी तरह से कोई भी जानकारी सामने नही आ पाई है, वही जवानों व नक्सलियों के बीच अभी भी फायरिंग जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य जानकारी संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से साझा नहीं की जाने की बात आला अधिकारियों ने कही है, वही ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा जाने के बाद भी कोई जवाब दिया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें