छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे जहां शहर के पार्रीनाला चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों द्वारा उनका स्वागत किया गया,दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में जिले के डोंगरगढ़ में बीती दोनों मिले अवैध शराब और उसकी ढक्कन और शराब के मामले को लेकर निशाना साधा और विभिन्न विषयों पर चर्चा की,इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
राजनांदगांव जिले के कुमरदा में आयोजित बोरे बासी त्यौहार और बैठक का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष जा रहे हैं इस दौरान शहर के पार्रीनाला चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया,इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस का रेट बढ़ा है यह तीसरी बार रेट बढ़ा हैं कमर्शियल गैस 1500 से 3071 हो गया हैं,होटल में सभी चीज चाय नाश्ता गरीबों का खाना और छात्रों के लिए जो सिलेंडर उपलब्ध होता था उसका गैस का रेट बढ़ने से जिससे रसोई में 20 से 30% महंगाई बढ़ने वाला हैं,वही अवैध शराब को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री का क्षेत्र हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में डोंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी तादाद में शराब का जखीरा मिला है यह पहली बार नहीं है सरकार को बताना चाहिए कहां से अवैध शराब आ रही है इसके संरक्षण में यहां शराब मिल रही है यह सबसे बड़ा सवाल हैं,अवैध शराब का अड्डा राजनांदगांव बन चुका हैं कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण और गृह मंत्री के संरक्षण में यहां अवैध शराब का पूरी तरीके से अड्डा बना हुआ हैं,सरकार को इस पर कार्रवाई करना चाहिए किसके संरक्षण में हो रहा है कौन इसका मास्टरमाइंड है सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।
.- फोटो : credit
.- फोटो : credit