फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: इनामी महिला नक्सली उर्मिला ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Fri, 24 Apr 2026 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्त अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अब पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो गया है। एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली टेटकी उर्फ उर्मिला गावढ़े ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उर्मिला गावढ़े मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम मुंजाल की निवासी है। वह कभी नक्सल संगठन राव घाट एरिया कमेटी का हिस्सा थी। सरकार ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षाकर्मियों के लगातार दबाव के चलते उसने यह बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में युवा-युवतियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए 'ऑपरेशन प्रयास' चलाया जा रहा है।

टेटकी उर्फ उर्मिला गावढ़े ने बताया कि वह वर्ष 2010 में नक्सल संगठन में शामिल हुई थी। संगठन में वह नाच-गान का काम करती थी और मिलिट्री भी ली थी। वह बारह बोर की बंदूक लेकर चलती थी। कुछ समय से शारीरिक कमजोरी के कारण वह बिना हथियार के चल रही थी। उसके कई साथी या तो मारे गए या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उर्मिला ने भी आत्मसमर्पण का रुख किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें