फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: राजनांदगांव में पूर्व महापौर के देवर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी

Mon, 17 Aug 2026 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

राजनांदगांव शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। चिखली में चार युवकों ने पूर्व महापौर हेमा देशमुख के देवर पप्पू देशमुख के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने से पप्पू देशमुख की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ बीजेपी से इन नेताओं की मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह, देखें लिस्ट प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और घटना में कितने लोग शामिल थे, इसका पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद एक बार फिर शहर में बढ़ती चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें