फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना के तहत फिर हितग्राहियों का किया जा रहा ई-केवाईसी, लगभग 2 लाख 40 हजार महिलाएं

Sat, 11 Apr 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को एक बार फिर ई-केवाईसी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा हैं,जिले में लगभग 2 लाख 40 हजार हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल रहा हैं,हितग्राहियों को फिर से नए सिरे से ई-केवाईसी किया जा रहा हैं,जिसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिविर भी लगाया गया है और महिलाओं का केवाईसी किया जा रहा हैं,बड़ी संख्या में ई-केवाईसी करने महिलाएं पहुंच रही हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर माह उनके खाते में 1 हजार रुपए दिए जाते हैं,राजनांदगांव जिले में भी लगभग 2 लाख 40 हजार महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा हैं,इसके तहत एक बार फिर प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए महिलाओं का ई-केवाईसी कराया जा रहा हैं,जिसकी शुरुआत हो चुकी हैं,30 जून तक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं का ई-केवाईसी कराया जा रहा हैं,इसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुरप्रीत कौर ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी सभी हितग्राहियों का होना हैं।

राजनांदगांव जिले में लगभग 2 लाख 40 हजार महिलाएं हैं,जिनका ई-केवाईसी होना हैं,यह ई-केवाईसी 30 जून तक होना हैं,इसलिए घबराने की जरूरत नहीं हैं,सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से इसे किया जा रहा हैं,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वयं हितग्राहियों को बताएंगे कि इस दिन ई-केवाईसी किया जाएगा,हमारे यहां गांव और शहरों में शिविर आयोजित हो रहे हैं,जिसमें ई-केवाईसी किया जा रहे हैं,आंगनबाड़ी केन्द्रों में निशुल्क तौर पर ई-केवाईसी किया जा रहा है और चरण तरीके से 30 जून तक किया जाएगा।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें