फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र संदेह पर हत्या: राजनांदगांव में पति ने रची पत्नी की कत्ल की साजिश, पत्थर से कुचला सिर; तीन गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Tue, 24 Feb 2026 07:50 PM IST

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसरा स्थित आम बगीचे में 22 फरवरी को एक 35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। महिला का सिर पत्थर से कुचला हुआ था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान पूर्णिमा नेताम के रूप में हुई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का पति सुनील नेताम, निवासी दल्लीराजहरा, घटना के बाद से घर पर नहीं था। इसके बाद पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसके डोंगरगांव में होने की जानकारी मिली, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसने अपने साथी ज्योतिष सिंह नेताम के साथ मिलकर हत्या की। पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद सिर को पत्थर से कुचल दिया। घटना के बाद दोनों आरोपियों ने नीलकंठ साहू को खून से सने कपड़े देकर नष्ट करवा दिए। पुलिस ने सुनील कुमार नेताम, ज्योतिष सिंह नेताम और नीलकंठ साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा एएसपी कीर्तन राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें