फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव में आवारा कुत्तों का आतंक: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना

Fri, 19 Jun 2026 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव शहर के सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार शाम को हुई, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है।

बच्चा कॉलोनी में शाम के समय खेल रहा था तभी तीन से चार आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिराकर घसीटा और कई जगह बुरी तरह काटा। वीडियो में कुत्ते बच्चे को दौड़ाते और हमला करते हुए साफ दिख रहे हैं। इस दौरान पास खड़े एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए बच्चे को कुत्तों से बचाया। बच्चे के पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से पर गंभीर घाव हुए हैं। हमले के बाद बच्चे के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार देखा जा रहा है। कुत्तों के काटने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में हुई। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुत्तों द्वारा बच्चे पर हमला करने का पूरा दृश्य रिकॉर्ड हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुत्तों का आतंक स्पष्ट दिख रहा है। स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें