फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: सिक्योरिटी गार्ड को कार चालक ने पार्किंग को लेकर पीटा, मामला सीसीटीवी में कैद

Thu, 02 Jul 2026 02:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगामार्ट में बीती रात को पार्किंग की बात को लेकर एक युवक ने बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी को घसीट घसीटकर मारपीट किया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वही इस घटना के बाद बुजुर्ग की बेटी अपराध दर्ज कराने की बात कह रही है।

बता दें कि बीती रात को विशाल मेगामार्ट में लोगों का आना जाना लगा हुआ था। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी के द्वारा वाहनों को सही तरीके से वाहन लगाने की हिदायद भी दिया जा रहा था। इसी दौरान एक कार विशाल मेगामार्ट में आ पहुँची। जहाँ सुरक्षाकर्मी के द्वारा वाहन को साइट लगाने की बात को लेकर कार चालक ने गाड़ी से उतरते ही बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। युवक ने बुजुर्ग को एक स्थान से दूसरे स्थान तक घसीट घसीट कर मारपीट करने लगा। वही इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसे बचाने के लिए कोशिश भी की।

इस दौरान यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। फिलहाल रात को ही बुजुर्ग अपने साथ हुए मारपीट को लेकर बोधघाट थाने में दर्ज कराने के लिए गए हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें