फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा, अफीम की खेती को लेकर साधा निशाना, कई मुद्दों पर की चर्चा

Fri, 20 Mar 2026 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा, अफीम की खेती को लेकर साधा निशाना, कई मुद्दों पर की चर्चा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं,जहां शहर के राम दरबार रायपुर नाका के पास पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया,इस दौरान उन्होंने लगातार छत्तीसगढ़ में हो रहे अफीम की खेती के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा,इस दौरान विभिन्न विषयों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं आज राजनांदगांव में आया हुआ हूं,कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गया हैं,जिसको लेकर डोंगरगढ़ पहुंचकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन करूंगा,इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि दुर्ग में भाजपा नेता के द्वारा अफीम खेती करती पकड़ा गया सरकार उसे बचाने में लगी हुई हैं,बलरामपुर जिले में भी दो जगह पकड़ा गया,आज तमनार रायगढ़ में भी पकड़ा गया हैं,अफीम की खेती हो रही हैं धमतरी में भी की जा रही हैं,जैसे ही हमने मीडिया के सामने यह बात कही बुलडोजर चला दिया गया उसके ऊपर,वहां भी खेती हो रही थी,लेकिन प्रशासन लीपा पोती कर रही हैं,मिलकर पूरे प्रदेश में अफीम की खेती बीजेपी के द्वारा किया जा रहा हैं,इसको लेकर जमकर निशाना साधा गया और कई विषयों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पत्रकारों से चर्चा की गई।
.- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें