फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: वर्षों से किराए में निवासरत लोगों को पीएम आवास योजना के तहत आवासों का किया गया आवंटन

Wed, 01 Apr 2026 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव नगर निगम सभागृह में प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस योजना के अंतर्गत राजनांदगांव के विभिन्न हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास का आबंटन किया गया,इस दौरान बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और लॉटरी के माध्यम से आवास का आबंटन हितग्राहियों को किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम के द्वारा नगर निगम के लखोली,मोहारा,पेंड्री और रेवाड़ीह में सर्व सुविधायुक्त मकान का निर्माण किया गया हैं,जिन्हें लॉटरी के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को वितरण किया जा रहा हैं,इसी कड़ी में आज नगर निगम सभाग्रि में पात्र हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास का आबंटन किया गया,जिसमें 31 पात्र हितग्राहियों को इन आवासों का आबंटन किया गया हैं,आवास मिलने से वर्षों से किराएदार के रूप में निवासरत लोगों को अब खुद का पक्का मकान होगा,जिससे उन्हें सुविधाएं मिलेंगी,जिसको लेकर आज हितग्राहियों को आवास का आबंटन नगर निगम में किया गया हैं।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें