दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली इमलीपारा में रहने वाला एक 15 वर्षीय बच्चा अपने भाई बहनों के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था, जहां अचानक से गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकती लगते ही पुलिस ने पानी से बच्चें के शव को बाहर निकाला, जहां से पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए बचेली थाना प्रभारी ने बताया कि इमलीपारा में रहने वाला 15 वर्षीय बच्चा अपने भाई बहनों के साथ गांव के नाले में सोमवार को मछली पकड़ने के लिए गया था, अचानक से मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी के बीच चला गया, जहां भाई-बहनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर परिजनों को जानकारी देने चले गए।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही परिवार के लोग नाला जा पहुंचे, जहां काफी खोजबीन के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। वहीं बच्चे की मौत से घर में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना था कि सुबह देखने के बाद अचानक से मौत की खबर आई।