मीडिया से चर्चा में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। एक नवंबर कि नवनिर्मित विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। एक नवंबर को ही वे ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे और राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का संकल्प है कि 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करना है और उनका ये संकल्प पूरा होगा। छत्तीसगढ़ के निर्माण को 25 वर्ष हो रहे हैं और इसे हम रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं।