छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। कुछ सीटों में सीमित होकर मुद्दाविहीन हो चुके हैं कांग्रेसी। वहीं बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बाजपेयी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को नई दिशा दी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आज गुरुवार से रायपुर से राजिम के लिये दो फेरों के लिये रायपुर राजिम मेमू ट्रेन की शुरुआत की गई है।