फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 25 साल पुराने वृक्ष कटने पर 90 वर्षीय देवला बाई फूट-फूट कर रो पड़ीं

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई जिले के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर ग्राम सर्रागोंदी में हुई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। वृक्ष कटने के बाद सोशल मीडिया में एक 90 वर्षीय देवला बाई की वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बूढ़ी माता पेड़ के ठूंठ को देख कर रोती दिखाई दे रही है। ग्राम सर्रागोंदी की 90 वर्षीय देवला बाई पटेल ने 25 वर्ष पहले अपने हाथों से एक पीपल का पौधा लगाया था, रोज लोटे में पानी भरकर उसे सींचा, मानो संतान की तरह पाला। वह वृक्ष अब गांव की श्रद्धा का केंद्र बन चुका था, लेकिन कुछ दिन पहले किसी ने रात के अंधेरे में उसे काट डाला। देवला बाई जब उस कटे हुए वृक्ष के पास पहुंचीं, तो उनके कदम डगमगा गए आंखें नम थीं और होंठों से सिर्फ इतना निकला 'भगवान को कोई काट नहीं सकता… वो फिर लौट आएंगे।' गांव वालों ने उसी स्थान पर फिर एक नया पीपल लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें