फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, बोले – नक्सलमुक्त होगा छत्तीसगढ़, युवाओं को मिलेगा तकनीकी कौशल

Thu, 25 Sep 2025 05:30 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

छत्तीसगढ़ के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गुरु खुशवंत साहेब का गुरुवार को पहली बार धमतरी आगमन हुआ। इस दौरान भाजपाइयों और सतनामी समाज के लोगों ने घड़ी चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री साहेब बैठक लेने भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहीं घड़ी चौक में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय छत्तीसगढ़ नक्सलियों के नाम से बदनाम था, लेकिन अब भाजपा की डबल इंजन सरकार नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त प्रदेश बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि रोजगार के अवसर उनके पास खुद आकर खड़े हों। तकनीकी शिक्षा की अहमियत पर बोलते हुए मंत्री साहेब ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर में एआई हब सेंटर खोला जा रहा है, जहां प्रदेश के युवा उन्नत तकनीकी शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें