फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर में हुई मुठभेड़ की जवान ने बताई पूरी कहानी

श्याम जी. Updated Thu, 22 May 2025 02:45 PM IST

नारायणपुर के घने जंगलों में हुई नक्सली पुलिस मुठभेड़ में जवानों ने एक करोड़ से अधिक के इनामी नक्सली के साथ 27 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं, इस घटना में दो जवान भी बलिदान हो गए। इस घटना में घायल जवानों ने बताया कि 18 मई को डीआरजी जवानों की अलग-अलग टुकड़ी नारायणपुर से ओरछा के लिए निकलीं। जवान 40 से 45 किमी का पूरा सफर तय करने के बाद 21 मई को वापसी कर रहे थे। पहाड़ी में पहले में छुपे हुए नक्सलियों ने अचानक जवानों के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद इन दुकड़ियो को कमान कर रहे खोटलू कोर्राम को तीन गोली आ लगीं। जवानों के साथ चल रहे अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। घायल खोटलू को तीन गोली लगने के बाद भी जवानों ने उन्हें बचाने के लिए इंजेक्शन लगाए। पट्टी बांधी, लेकिन खोटलू की जान नहीं बच सकी और वे बलिदान हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें