छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने तीजा-पोरा तिहार पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान वो धर्मपत्नी संग मिट्टी के बैल भी चलाये। इसके साथ ही सीएम ने पोरा तिहार कार्यक्रम में प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं को पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई।