सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना दंतेवाड़ा शहर के टीवीएस शोरूम के पास की है। हमले में एसडीओपी तोमेश वर्मा घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी को पुलिस ने मौके से ही दबोचकर जमकर धुनाई की। आरोपी की पहचान रविशंकर साहू, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल जारी है।