CG BJP central election office: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर स्थित राजभवन के पास भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। 30 और 31 जनवरी तक सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी कार्यालय खोले जाएंगे। इन्हीं कार्यालयों में लोकसभा चुनाव का संचालन किया जाएगा। वहीं 1 फरवरी से बीजेपी का गांव चलो अभियान शुरू होगा। अभियान में पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजित करेगी।