फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुनील सोनी की बड़ी जीत; सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- मोदी की गारंटी पर जनता ने लगाई मुहर

Raipur South by-election Result 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने प्रचंड मतों जीत हासिल की है। इससे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद गदगद दिखे। सभी ने पार्टी कार्यालय में जमकर जश्न मनाया। नगाड़े बजाकर खूब थिरके। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि ये विकास और विश्वास की जीत है। पार्टी की नीतियों की जीत है। जनता जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जीत के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को बहाल किया है। मोदी जी की गारंटी को सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह उसका जनादेश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, शिवरतन शर्मा, भाजपा के सभी मंत्रीगण, विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देता हूं। हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी को इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई। पार्टी रायपुर दक्षिण के मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है। मैं इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जो विश्वास जनता ने हम पर किया है, उस पर खरा उतरेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें