फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: नगर निगम के निदान-1100' पर शिकायत करने से नहीं, एप्रोच पर हो रही साफ-सफाई

Raipur Nagar Nigam News: रायपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर के कई वार्डों की नालियों की साफ-सफाई नहीं हो रही है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। जाम से नालियां बजबजा रही हैं। राम भरोसे साफ-सफाई व्यवस्था है। हर तरफ भर्राशाही चल रही है। सफाई के नाम पर भाई-भतीजावाद और जुगाड़ का खेल चल रहा है। नगर निगम रायपुर के टोल फ्री नंबर 'निदान-1100' पर कॉल करके नहीं बल्कि जुगाड़ पर साफ-सफाई हो रही है। कई वार्डों के सफाई ठेकेदार अपने चेहतों के घरों की नालियों की साफ-सफाई करवा रहे हैं। आम जनता की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं है। ऐसा ही एक मामला माधवराव सप्रे वार्ड-69 के मानसरोवर कॉलोनी में शनिवार को देखने को मिला है। यहां साफ सफाई करने पहुंचे 'निदान -1100' के वाहन नंबर सीजी 04 PL9326 के ड्राइवर ने लोगों से दुर्व्यहार और बद्तमीजी की। उसने कहा कि उसे चुनाव लड़कर मेयर और पार्षद नहीं बनना है। मुझे राजनीति नहीं करनी है, ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है कि मैं नाली की साफ-सफाई करवाऊ। जिसे जहां भी शिकायत करनी है कर दे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वीडियो में दिख रहा है कि उसे किसी का डर नहीं है। वह विकट्री और फोन करते हुए दिख रहा है। नगर निगम आम जनता की गाढ़ी कमाई से टैक्स वसूल कर सफाई ठेकेदारों को दे रहा है और सफाई ठेकेदार ऐसे गुंडे-बदमाश लोगों को पाले हुए हैं, जो आम जनता ही नहीं मीडिया से भी दुर्व्यहार और बद्तमीजी कर रहे हैं। वार्ड के पार्षद जिम्मेदार अधिकारी भी ऐसे लोगों पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें