छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सलियों के सुकमा आईईडी ब्लास्ट को लेकर कहा कि सुकमा जिले के कोंटा में ड्यूटी के दौरान शहादत को प्राप्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत को हम नमन करते हैं, यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। घायल जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इस कायराना हरकत के लिये अब नक्सलियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।