फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नए साल से पहले मुंगेली पुलिस का जनता को तोहफा, गुम हुए 110 मोबाइल लौटाए

मुंगेली पुलिस ने नववर्ष से ठीक पहले आम जनता को बड़ी सौगात दी है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल खोज अभियान के तहत 110 परिवारों को उनके खोए मोबाइल वापस मिले हैं। करीब साढ़े सोलह लाख रुपये कीमत के मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में जिला पुलिस ने गुम मोबाइल खोज अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मुंगेली जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 110 गुम मोबाइल फोन रिकवर किए है । करीब 16 लाख 50 हजार रुपये कीमत के ये मोबाइल न सिर्फ मुंगेली बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से भी बरामद किए गए। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल की भूमिका बेहद अहम रही। आईएमईआई ट्रैकिंग और तकनीकी निगरानी के जरिए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने साइबर सेल की टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। मोबाइल वापस पाकर लोगों में खुशी साफ नजर आई। कई नागरिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। उन्होंने मुंगेली पुलिस और पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। तुरंत थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें। इससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें