फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'लगातार हार मिलने से बौखलाई कांग्रेस, उलूल-जुलूल बयान दे रहे कांग्रेसी', सीएम साय ने साधा निशाना

Chhattisgarh Politics: लगातार एक के बाद एक हार मिलने से कांग्रेस बौखलाई हुई है। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, उपचुनाव व नगरीय नगरी निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में हार मिलने से कांग्रेसी बौखलाये हुए हैं। पंचायती चुनाव में तो कांग्रेस पूरी तरह से क्लीन स्वीप हो गई। ये बातें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में ओडिशा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बौखलाहट में कांग्रेसी कुछ भी उलूल-जुलुल बोल रहे हैं। बीजेपी शासन काल में नक्सलियों के पनपने के कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए सीएम साय ने कहा कि यह पूरा छत्तीसगढ़ और देश जानता है कि किसके राज्य में नक्सली फले-फूले और किसके राज्य में नक्सलियों के साथ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें