Raipur South By Poll 2024; Raipur South by-Elections 2024: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। युवा नेता आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। युवा नेता आकाश शर्मा को लेकर पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने अपनी सहमति जताई थी। इसके बाद उनके नाम पर मंगलवार को अंतिम मुहर लगा दी गई। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेनुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दूसरी ओर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि बहुत देर कर दी मेहरबान आते-आते। चार गुटों की लड़ाई में तीन दिन बाद प्रत्याशी की घोषणा की गई। जिनका रायपुर से कोई लेना-देना नहीं है। जिनका रायपुर से कोई संबंध नहीं है। फिर भी हम उनका स्वागत करते हैं। अभिनंदन करते हैं।