कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गुरुवार सुबह सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम कोयलारी और दैहानडीह ग्राम का दौरा किया। स्थायी स्वस्थ्य कैंप का अवलोकन किया। दोनों ग्रामों के स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है, जिसमें लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को उल्टी या दस्त की शिकायत हो तो गांव के प्राथमिक विद्यालय में हेल्थ विभाग द्वारा शिविर लगाई गई है। शिविर का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा पानी को उबालकर ठंडा कर पिएं।