गंजाजल पर जीएसटी लगाने के नाम पर छत्तीसगढ़ में जमकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस जमकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। सीएम भूपेश के बयान पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा है। साव ने सवाल किया कि जब गंगाजल पर जीएसटी लगा ही नहीं है तो मुख्यमंत्री बघेल ने यह झूठ क्यों बोला?