Chhath Puja in Chhattisgarh 2025: चार दिवसीय छठ महापर्व 25 अक्तूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। 28 अक्तूबर सुबह को प्रसाद के वितरण के साथ ही पूजा का समापन होगा। आज 26 अक्तूबर को खरना है। इस दौरान रविवार की शाम को व्रती महिलायें छठ पूजा स्थल महादेव घाट रायपुर पर जाकर वेदी पर दीप जलाएंगी। पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद 27 अक्तूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा का समापन होगा। इस दौरान 27 अक्तूबर को बनारस से आये पंडितों की ओर से खारून मैया की महाआरती होगी।