Bhupesh baghel on Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में पलटवार करते हुए कहा कि देश में लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में अधिक बच्चे पैदा करने का क्या उद्देश्य है? आरएसएस में जो लोग कुंवारे हैं, उनको सबसे पहले शादी करानी चाहिये।