छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 7 नवंबर को पहला चरण और 17 नवंबर को दूसरे चरण में निर्वाचन कराए जाएंगे। इसके बाद राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक चल रही है। बैठक में स्क्रीनिग कमेटी के चेयरमैन और कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, चंदन, यादव, विजय जांगिड़, सप्तगिरी उल्का, नेट्टा डिसुजा, हनुमंथय्या समेत स्क्रीनिग कमेटी के मेंबर वर्चुअल जुड़े रहे। बताया जाता है कि 13 अक्टूबर को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हो सकती है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की भी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई, जो देर रात तक चली। बैठक में 90 सीटों प्रत्याशियों को लेकर गहन मंथन हो रहा है। इस आखिरी बैठक में प्रत्याशियों का नाम फाइलन हो जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत समेत समिति के सदस्य मौजूद हैं।