छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन का आज शनिवार को पांचवां दिन है। बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में 'ऑपरेशन कगार' को लेकर सुरक्षा बल ने नक्सलियों के सुरक्षित पनाहगार में घुसकर मोर्चा संभाला हुआ है। नक्सलियों से लोहा लेने के लिये करीब दस से 12 हजार जवान नक्सलियों के बड़े कैडर के शीर्ष लीडर्स समेत 1500 नक्सलियों को पहाड़ी में ही घेर रखा है। माना जा रहा है कि सुरक्षा बल और नक्सलवाद के खिलाफ ये अंतिम लड़ाई लड़ाई है। करीब तीन से चार हेलीकॉप्टर से नक्सलियों की निगरानी और तलाशी कर उनका खात्मा करने की कोशिश की जा रही है। पहाड़ी में लगातार 120 घंटों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।