फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Weather: भारी बारिश से बिलासपुर में जनजीवन प्रभावित, हर तरफ जलभराव, देखें ये वीडियो

बिलासपुर में हो रही बारिश ने बिलासपुर नगर निगम की तैयारियों और शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर के कई इलाकों की सड़कें, गली-मोहल्ले और निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे घरेलू सामान खराब होने के साथ लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सिरगिट्टी का वार्ड क्रमांक 12 शामिल रहा, जहां दर्जनों कच्चे मिट्टी के घरों में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की नौबत आ गई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें