कटनी-गुमला नेशनल हाइवे पर एक प्रेमी जोड़े का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को कुनकुरी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने अपने कैमरे में कैद किया है। खतरनाक ढंग से बाइक चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती झारखंड के सिमडेगा जिले के रहनेवाले हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।